-
आवेदक को दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान के
पंजीयन/ नवीनीकरण के लिये ऑनलाइन आवेदन करने के पूर्व आवश्यक निर्देशों का भालि-भांति अध्ययन करना अनिवार्य है।
-
* से चिन्हित सूचनाओं की पूर्ति
अनिवार्य है।
-
आवेदक अन्तिम प्रस्तुति (Final
Submission) करने के पूर्व समस्त सूचनाओं की जांच सुनिश्चित कर लें। अन्तिम
प्रस्तुति के उपरान्त किसी प्रकार का संशोधन तत्समय स्वीकार्य नहीं होगा।
-
सामान्यतया पंजीकरण/नवीनीकरण 5 वर्ष के लिए ही होगा । अपवाद स्वरुप संविदा आधार पर कार्य करने वाले नियोजक जिन्हें केवल एक वर्ष के लिए ही संविदा प्राप्त होती है वे केवल 1 वर्ष के लिए ही पंजीकरण / नवीनीकरण करवा सकते हैं ।
-
आवेदक को पंजीयन या नवीनीकरण करने हेतु
ऑनलाइन आवेदन करने के पूर्व ही देय शुल्क की गणना वेबसाइट में दिये गये लिंक
से करके निर्देशित मूल्य का ट्रेजरी चालान बनवाना अनिवार्य है।
Calculate Fee
-
आवेदक को कंप्यूटर द्वारा जनित ट्रेजरी चालान तीन प्रतियों में प्राप्त होगा, तीनों प्रतियों (बैंक की प्रति, आवेदक की प्रति, श्रम विभाग की प्रति) के साथ आवेदक को देय शुल्क का भुगतान बैंक में करना होगा तथा तीनों प्रतियों पर बैंक की मुहर लगवाना अनिवार्य है|
श्रम विभाग की प्रति आवेदक को मूल रूप में आवेदन पत्र के साथ प्रेषित करना होगा|
-
ट्रेजरी चालान का नम्बर, दिनांक तथा
मूल्य को ऑनलाइन आवेदन करते समय
ऑनलाइन आवेदन हेतु बने आवेदन पत्र में
निर्दिष्ट स्थान पर अंकित करना होगा।
-
दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान के पंजीयन/
नवीनीकरण के लिये
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करने के तदोपरान्त प्राप्त
कम्प्यूटर जनित आवेदन पत्र को हस्ताक्षर करके वाँछित शुल्क की मूल प्रति के साथ
सम्बन्धित कार्यालय/ क्षेत्रीय/ सम्भागीय कार्यालय में पंजीकृत डाक/ स्पीड
पोस्ट द्वारा प्रेषित करना अनिवार्य है।
-
सफलता पूर्वक आवेदन करने के उपरान्त
आवेदक को कम्प्यूटर जनित
आवेदन संख्या (Application No.) तथा आवेदक के लिये स्वयं द्वारा पासवर्ड
का चयन किये जाने की सुविधा दी जायेगी।
-
आवेदक इस
आवेदन संख्या (Application No.) तथा पासवर्ड को
अपने पास सुरक्षित रखे।
-
आवेदक इस
आवेदन संख्या (Application No.) तथा पासवर्ड के
द्वारा आवेदन पत्र की अद्यतन स्थिति की जांच कर सकता है।
-
आवेदक द्वारा भेजे गये आवेदन पत्र एवं
शुल्क की पावती की जांच करने के उपरान्त सम्भागीय/ क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा
आवेदक को निर्गत पंजीयन या नवीनीकरण की प्रति सम्बन्धित आवेदक के
स्टेटस में अपलोड कर दी जायेगी तथा पंजीयन या नवीनीकरण की मूल प्रति पंजीकृत
डाक/ स्पीड पोस्ट द्वारा आवेदक को प्रेषित कर दी जायेगी।
-
नवीनीकरण के लिए कंप्यूटर द्वारा जनित आवेदन संख्या एवं पासवर्ड की सहायता से लॉगइन करने के उपरान्त दिये गये लिंक "Renewal" पर क्लिक करने के उपरान्त कर सकते है| नवीनीकरण के लिए आवेदन संख्या एवं पासवर्ड न होने की स्थिति में अपने जिला श्रम कार्यालय में संपर्क करे|
-
कम्प्यूटर द्वारा जनित पंजीयन या
नवीनीकरण की प्रति सत्यापन के अधीन है। असत्य सूचना देने के स्थिति में आवेदन
को निरस्त कर दिया जायेगा त़था यथोचित दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।